विशाखापट्टनम के केमिकल प्लांट में गैस लीक होने से मचा कोहराम
विशाखापट्टनम 7 मई। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गुरुवार अल सुबह एक केमिकल प्लांट से गैस लीक हो गई। हादसा 2:30 से 3:30 बजे के बीच हुआ। इसमें 2 बच्चे समेत अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। यह गैस एलजी पॉलिमर्स इंडस्ट्री के प्लांट से लीक हुई और 4 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 5 छोटे गांवों में फैल गई। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीएमए और नौसेना की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। हादसा विशाखापट्टनम से करीब 30 किलोमीटर वेंकटपुरम गांव में हुआ। एक हजार से ज्यादा लोग बीमार हैं। 80 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 3 वेंटिलेेटर पर हैं। 15 बच्चों की हालत नाजुक है। कई लोग मौके पर पहुंचे, वहीं बेहोश होकर गिर गए आंध्र प्रदेश के डीजीपी दामोदर गौतम सवांग ने बताया कि मारे गए 8 लोगों में से 2 की मौत दहशत में भागते समय हुई। इनमें से एक आदमी कंपनी की दूसरी मंजिल से गिरा, जबकि दूसरा कुएं में गिर गया। हादसे की खबर लगते ही कई लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन वहीं बेहोश होकर गिर गए। आसपास के घरों में भी लोग बेहोश मिले। प्लांट लॉकडाउन की वजह से बंद था, बुधवार को ही खुला था प्लांट