आज से शुरू होगी जनगणना की ट्रेनिंग

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । जनगणना को लेकर स्थानीय राजकीय पीसीबी स्कूल में बुधवार से प्रगणकों और सुपरवाईजर्स की ट्रेनिंग होगी। जनगणना के लिए सुजानगढ ग्रामीण का इंचार्ज तहसीलदार सुजानगढ़ गिरधारीलाल पारीक को, शहर का इंचार्ज नगरपरिषद की सहायक अभियंता सुश्री चारवी को, छापर के लिए अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास को इंचार्ज बनाया गया है। तहसीलदार सुजानगढ गिरधारीलाल पारीक ने बताया कि प्रगणकों व सुपरवाईजर्स की ट्रेनिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसके लिए पीसीबी स्कूल में 7 कमरे आरक्षित किए गए हैं। कुल मिलाकर 601 प्रगणकों व सुपरवाईजर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी और एक व्यक्ति की ट्रेनिंग तीन दिनों तक चलेगी। कुल 15 बैच में होने वाली ये ट्रेनिंग 9 मई तक चलेगी, जिसमें कुल 10 ट्रेनर प्रशिक्षण देने का कार्य करेंगे। रोज प्रातः साढ़े नौ बजे शुरू होने वाला यह प्रशिक्षण शाम के 6 बजे तक चलेगा।

You might also like