पंचायतों के लिए रवाना किया ग्राम रथ
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । राजस्थान सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी देने के लिए ग्राम रथ को पंचायत समिति मुख्यालय से रवाना किया गया है। पंचायत समिति से निवर्तमान प्रधान मनभरी देवी मेघवाल, प्रशासक ओमप्रकाश वर्मा, विकास अधिकारी मुकेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर ग्राम रथ को रवाना किया। सहायक विकास अधिकारी रामानंद फलवाड़िया ने बताया कि यह ग्राम रथ 14 मई तक विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में जाकर विकास कार्यो व लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देगा। इस अवसर पर ठाकुरमल कताला, घनश्याम भाटी, कमलकांत बैदी सहित पंचायत समिति के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।