ग्राम सेवा शिविर में पात्र लाभार्थियों को वितरित किए सरकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र

 

सुभाष वर्मा

तारानगर (नवयत्न)। राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के निमित शुक्रवार को तारानगर के ग्राम पंचायत सोमसीसर एवं सारायण में शिविर आयोजित हुआ। शिविरों में भाजपा नेता महावीर पूनियाँ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सहारण मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह तंवर, रातूसर मंडल अध्यक्ष महेंद्र स्वामी, तारानगर तहसीलदार हनुमान मेघवाल,साहवा नायब तहसीलदार चंद्रशेखर यादव, विकास अधिकारी छगन छींपा, सारायण सरपंच निर्मलनाथ ,सोमसिसर सरपंच सपना शर्मा, पीईओ रामस्वरूप धायल आदि ने सहभागिता कर पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टे, पालनहार योजना,खाता विभाजन,राजस्व त्रुटि सुधार सहित राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा नेता महावीर पूनिया ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार के बाईस विभागों के कार्य सम्पादित हो रहे सरकार आपके द्वार है। प्रदेश की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में बैठे हर व्यक्ति को सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ मिले। शिविर प्रभारी तहसीलदार एव विकास अधिकारी ने शिविर में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं सुन कर उनकी समस्याओं त्वरित समाधान करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You might also like