राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजलदेसर स्वयं बीमार
रिक्त पदों पर चिकित्सक लगवाने की मांग
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)17 मई। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता झूमरमल नाई, मूलचंद सोनी ने विधायक अभिनेश महर्षि, सीएमएचओं भंवरलाल सर्वा व एसडीओं डॉ गौरव सैनी को ज्ञापन प्रेषित कर लम्बे समय से चल रहे रिक्त पदों पर चिकित्सक लगवाकर चिकित्सा सुविधा में सुधार की मांग की है।
यहां का राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सकों की कमी के चलते स्वयं बीमार है। केन्द्र में कनिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग व वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के पद लम्बे समय से रिक्त है। केन्द्र दो चिकित्साधिकारी व एक दंत रोग चिकित्सक के भरोसे चल रहा है। तकनीकि सहायक, सीनियर लैब टेक्निशियन, लैब सहायक, सहायक रेडियो ग्राफर के सभी पद रिक्त है। यही नहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व वार्ड बॉय के स्वीकृत आठ में से छह पद रिक्त पड़े है। इस स्वास्थ्य केन्द्र पर राजलदेसर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के करीब एक लाख की आबादी निर्भर है। चिकित्सकों के रिक्त पदों के चलते लोगों को चिकित्सा सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है।
ज्ञापन में लिखा है कि सीएचसी में कार्यरत्त दो चिकित्साधिकारी में एक अधिकारी चंदन तंवर स्वयं मानसिक रूप से रोगग्रस्त बताया जा रहा है। ड्यूटी के समय ड्रेस कोड का भी ध्यान नहीं रखते है। चिकित्साधिकारी चंदन तंवर का होना कोई औचित्य नहीं है। भाजपा कार्यकताओं ने मांग की है कि डॉ तंवर को अन्यत्र लगाया जाए तथा रिक्त पदों पर यथाशीघ्र चिकित्सक व चिकित्साकर्मी लगवाए जाए।