लोयल गांव में शिक्षण संस्थान संचालक की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला

चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)13 मई। लोयल गांव की एक निजी शिक्षण संस्थान संचालक की बेटी के साथ छेड़छाड़ व लज्जा भंग करने व मां, भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोयल की निजी शिक्षण संस्थान संचालक की बेटी ने रिपोर्ट दी कि स्कूल परिसर में ही उनका निवास स्थान है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे स्कूल कार्यालय में ऑनलाईन काम कर रही थी इसी दौरान चारावास निवासी मानसिंह, लोयल निवासी मनोज काजला, काली पहाड़ी निवासी राकेश व सीथल निवासी राजेंद्र महला आए और कार्यालय के दरवाजे को लात मारकर अंदर घुसे और हाथ पकड़ लिया वहीं लज्जा भंग करने के इरादे से कपड़े फाडऩे लगे। आवाज सुन कर मां व भाई आए तो उक्त लोग जो लाठियां व कुल्हाड़ी लेकर आए थे उन्होंने मां के सर पर कुल्हाड़ी से वार किया व भाई को भी मारने लगे।

हल्ला सुनकर आस-पड़ौस के लोग मौके पर पहुंचे तो उक्त लोग उन्हें देखकर भागने लगे और जाते समय पीडि़ता को उठा ले जाने की व परिवार वालो को जान से मारने की धमकी दी। घायल अवस्था में मां को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में ले जाकर उपचार करवाया। पीडि़ता ने बताया कि उस समय घर पर पापा नहीं थे।

पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, लज्जा भंग करने व मारपीट करने का मामला दर्ज कर पीडि़तों का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी।

You might also like