चिड़ावा की भांजी ऐश्वर्या जयपुर में सम्मानित
विजेंद्र लामोरिया
चिड़ावा (नवयत्न ) । सीपीईटी जयपुर का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के सभी छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर चिड़ावा के साहित्यकार डॉ ओमप्रकाश पचरंगिया की दोहिती छात्रा ऐश्वर्या शर्मा ने विशेष उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्राप्त किए। साथ ही वाद- विवाद प्रतियोगिता में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम का संचालन भी ऐश्वर्या शर्मा द्वारा किया गया। संस्थान के इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान किया तथा कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक और यादगार रहा।