ओमान से चूरू आए युवक सहित जिले में सात कोरोना पॉजिटिव मिले

चूरू,(पीयूष शर्मा)1 जून। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज से सोमवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार चूरू जिले के सात और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्ति बाहर से आए हैं। उन्होंने बताया कि चूरू शहर का एक युवक पॉजिटिव पाया गया है जो ओमान से आया है। युवक 31 मई को यहां पहुंचा है। उसे आते ही संस्थागत क्वारेंटाइन में रखा गया था। इसके अलावा चार बच्चे रतनगढ़ के कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जो पूर्व में पॉजिटिव पाए गए परिवार से जुड़े हैं, ये सभी मुंबई से आए हैं, आने के साथ ही होम क्वारेंटाइन में थे। एक व्यक्ति राजगढ़ के वार्ड 35 का है जो दिल्ली से लौटा है। एक व्यक्ति तारानगर के बांय गांव का है जो दिल्ली से लौटा है जो पूर्व से ही संस्थागत क्वारेंटाइन में था।

You might also like