सीआई विष्णुदत आत्महत्या जांच सीबीआई से करवाने की मांग

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)26 मई। पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी कार्यालय में देकर सरकार से मांग की है कि सीआई विष्णुदत विश्नोई की आत्महत्या के प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाई जावे।

ज्ञापन में खेमाराम मेघवाल ने बताया है कि सीआई विष्णुदत विश्नोई जैसे जाबांज सिपाही की लोकप्रियता व जनता की मांग को देखते हुए इस मामले की जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए।

You might also like