सीआई की याद में 110 लोगों ने किया रक्तदान

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)26 मई। जांबाज और ईमानदार सीआई के नाम से मशहूर राजस्थान पुलिस निरीक्षक स्व. विष्णुदत विश्नोई की पुण्य स्मृति में श्रद्धाजंलि स्वरुप टीम हारे का सहारा द्वारा रक्तदान कार्यक्रम रखा गया, जिसमें कुल 110 यूनिट रक्तदान हुआ।

कार्यक्रम का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम माहिच, उपपुलिस अधीक्षक नरेंद्र शर्मा, समाजसेवी पवन तोदी ने अवलोकन किया। रक्तदान कार्यक्रम में संजू राठौड़, हर्षा चौरड़िया, प्रियंका खत्री, सुरभि पांडे और पूजा ने भी रक्तदान किया।
इसी प्रकार विजय सिंह, कमलेश सामरिया, सुभाष डूडी आदि पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। शिविर के प्रति लोगों का सुबह से ही उत्साह नजर आया और लोग शिविर के निर्धारित समय सुबह आठ बजे से पहले ही ब्लड बैंक पहुंचने लगे।

शिविर को सफल बनाने में टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार के नेतृत्व में कुलदीप सिंह राठौड़, सुरेंद्र सिंह राठौड़, रणजीत भींचर, सुनील शिवराण, महेंद्र बिजारणिया, सद्दाम कादरी, नवरतन बिजारणिया, पवन बिजारणिया, सुशील बिजारणिया, शंकर सैनी, अशोक तिवाड़ी, अरविन्द विश्वेन्द्रा, नरेंद्र जांगिड़ आदि ने अपना योगदान दिया। स्व. विष्णुदत्त विश्नोई की पुण्यस्मृति में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को टीम की ओर से प्रमाण पत्र, मास्क व सेनेटाईजर प्रदान किया गया।

You might also like