सीआई विश्नोई ज्योतिष से जानना चाहते थे प्रेशर खत्म होने का वक्त

सुजानगढ़(अमित प्रजापत)27मई । सुजानगढ़ के ज्योतिष सुरेंद्र नामदेव से राजगढ़ के दिवंगत सीआई विष्णुदत विश्नोई आत्महत्या से पहली रात तक बात कर रहे थे और अपने बच्चों के भविष्य को लेकर खासे चिंतित थे। ज्योतिष सुरेंद्र नामदेव ने बताया कि 10 फरवरी को मिलने के लिए मैं उनके पास गया था, तब उन्होंने कई बातें पूछी। 20 मई से 22 मई की रात तक अनेक प्रकार की बातें सीआई विष्णुदत विश्नोई ने ज्योतिष सुरेंद्र नामदेव से पूछी। सीआई विश्नोई अपने बेटे व बेटी के भविष्य को लेकर खासे चिंतित थे। साथ ही 20 से 22 मई तक समय खराब होने के कारण प्रेशर खत्म कब तक होगा? इस बात की जानकारी भी चाह रहे थे। ज्योतिषी का कहना है कि वो उनको बार-बार विश्वास दिलाते रहे कि 23 मई से आपके जीवन में कोई समस्या नहीं रहेगी, सारा प्रेशर खत्म हो जायेगा। लेकिन 23 मई की दोपहर में सीआई विष्णुदत विश्नोई की मौत की खबर सामने आ गई। वहीं ज्योतिष सुरेंद्र नामदेव का कहना है कि सीआई विष्णुदत विश्नोई उसके भाई जैसे थे और सरकार को इस मामले की सीबीआई जांच करवानी चाहिए।
You might also like