सीआई विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या प्रकरण की सीबीआई जांच की जाए – सिद्धि कुमारी
बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी )28 मई। बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चूरू जिले के राजगढ़ थाना प्रभारी विष्णुदत्त बिश्नोई की आत्महत्या प्रकरण में न्यायिक जांच की माँग करते हुये वे बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक सिद्धि कुमारी ने अपने पत्र में लिखा है की विष्णुदत्त एक ईमानदार एवं साफ छवि के पुलिस अधिकारी थे इस प्रकार उनके द्वारा आत्महत्या किया जाना कई प्रश्न खडे करते हैं जिस वजह से परिवार और समाज के लोगों सहित जनमानस द्वारा पूर्णरूप से न्याय प्राप्त होने की आशा नहीं होने के कारण लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है जिसका मैं पुरजोर समर्थन करती हूँ ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे बिश्नोई का ध्येय आम जनता को कानूनन न्याय दिलवाना और अपराधियों को मुख्य धारा में लाना था। उनके अकल्पनीय कदम उठाते हुए अपनी ही लीला समाप्त कर लेने से जनमानस को गहरा आघात पहुंचा है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विष्णुदत्त बिश्नोई आत्महत्या प्रकरण को सीबीआई जांच करवाने की माँग कर रही हूँ ताकि आमजन की प्रेरणा बने पुलिस अधिकारी व उनके परिवार को न्याय मिल सके।