व्याख्यातागणों एवं विद्यार्थियों हेतू एक दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

सीकर,(जी एल सैनी)28 मई। शहर के जयपुर रोड स्थित शेखावाटी इंस्टटीयॅूट ऑफ टेक्नोलोजी के प्रबंधन विभाग में कार्यरत व्याख्यातागणों एवं विद्यार्थियों हेतू एक दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका मुख्य विषय रिसर्च मैथड्स फॉर मैनेजमेंट स्टूडेंस रखा गया।

प्राचार्य डा. सुरजीत कुमार ने विषय विशेषज्ञ के रूप में स्वयं उपस्थित रहकर अपने अनुभव को साझा किया तथा प्रबंधन सहित अन्य सभी तकनीकि पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानने की आवश्यकता के बारे में बताया तथा रिसर्च में प्रयोग में आने वाले विभिन्न टेस्ट यथा काइस्कवाइर, अनोवा, एफ टेस्ट, टी टेस्ट, जेड टेस्ट इत्यादी के बारे में बताते हुए रिपोर्ट राइंटिग के बारे में बताया।

You might also like