सिटी बस स्टैंड सेवा समिति ने 66 फेस शिल्ड प्रोटेक्टर करवाये उपलब्ध
रींगस,(विद्याधर शर्मा)17 मई। कस्बे की सिटी बस स्टैंड सेवा समिति लगातार लॉक डाउन में 53 दिनों में अपनी सामाजिक सेवाओं के लिए अमिट छाप छोड़ते हुए रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोरोना वायरस योद्धाओं को 66 फेस शिल्ड प्रोटेक्टर वितरित किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमएचओं डॉ अजय चौधरी रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप शर्मा ने की। इस दौरान वैश्विक महामारी के चलते स्वास्थ्य कर्मी अपनी सेवा से समाज की सेवा में जुटे हुए हैं। सिटी बस स्टैंड सेवा समिति ने भामाशाह श्री सूर्य मंडल समाज सेवा समिति के सहयोग से 66 फेस शिल्ड प्रोटेक्टर दिए।
इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ अजय चौधरी ने कहा कि जो सहयोग समिति द्वारा दिया गया वह सराहनीय है आगे भी इसी प्रकार चिकित्सा कर्मियों का हौसल्ला बढ़ाते हुए सहयोग करना चाहिए। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर्स, मेल नर्स, एएनएम, सफाई कर्मचारियों एवं आयुर्वेद चिकित्सालय के चिकित्सकों को फेस शिल्ड प्रोटेक्टर वितरित किए गए।
इस दौरान समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप शर्मा ने कहा कि समिति द्वारा लॉक डाउन में प्रतिदिन सुखी राशन सामग्री के किट वितरण, सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतिदिन लेमन टी पिलाने एवं अन्य राज्यों के श्रमिक जो लॉक डाउन में फंसे हुए थे उन्हें भेजने में भी प्रशासन का सहयोग लेकर भिजवाया गया है। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष निरंजन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान समिति के तमाम पदाधिकारी गण व सदस्यगण उपस्थित रहे।