नरेगा श्रमिकों को मास्क वितरित कर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए किया प्रेरित

राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)17 मई। कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए ग्राम पंचायत रतनादेसर में चल रहे नरेगा कार्य में काम कर रहे श्रमिकों को राजलदेसर के शिक्षक बाबूलाल तुनगरिया ने मास्क वितरित किए तथा श्रमिकों को इनके उपयोग व महत्व के बारे में जानकारी दी। तुनगरिया ने नरेगा स्थल पर श्रमिकों को सेनिटाइजर, साबुन से बार-बार हाथ धोने एवं एक स्थान पर एकत्रित नहीं होने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। एएनएम सरोज ने सभी नरेगा श्रमिकों को मुंह पर मास्क लगाए रखने तथा बाहर से खरीदी हुई सब्जियों को गर्म पानी में धोकर उसके बाद इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर महेन्द्र सिंह राठौड़, किशोर सिंह, गिरधारीलाल, रिड़मलसिंह, धूड़सिंह, देवाराम, लालचन्द आदि ग्रामीण मौजूद थे।

You might also like