मंडावरा में धूमधाम से मनाई कर्नल बैंसला की जयंती, युवाओं ने दी श्रद्धांजलि

निसं
उदयपुरवाटी (नवयत्न)। मंडावरा में शनिवार को स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में युवा नेता एवं प्रदेश संयुक्त सचिव एनएसयूआई पंकज सैनी बागोरा अपने युवा साथियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने कर्नल बैंसला के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ग्रामीणों ने पंकज सैनी बागोरा का माला पहनाकर स्वागत किया। पंकज सैनी ने कहा कि कर्नल बैंसला ने समाज के उत्थान और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष और सामाजिक योगदान युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम में एडवोकेट हनुमान गुर्जर, एडवोकेट श्रवण सैनी उदयपुरवाटी, राधेश्याम रचियता उदयपुरवाटी, प्रमोद, सुभाष, बृजेश, राजेंद्र, सुनील, सुरेश, आशीष, दीपक, संदीप, जितेंद्र सहित समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी और ग्रामीण मौजूद रहे।

You might also like