मॉक ड्रिल करवाई
विनोद स्वामी
मुकुंदगढ़ (नवयत्न) । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मॉक ड्रिल करवाई गई। अस्पताल प्रभारी डॉ वरुण वर्मा ने बताया की मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में अग्नि दुर्घटना जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्टॉफ सदस्यों एवं कर्मचारियों की जानकारी प्रदान करने रहा। नर्सिंग ऑफिसर रचना ने मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल में आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार कर स्टाफ को तत्काल अलर्ट जारी करने, मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, फायर अलार्म सिस्टम सक्रिय करने तथा अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान नर्सिंग ऑफिसर रचना ने अस्पताल के स्टाफ सदस्यों एवं कर्मचारियों को सक्रिय भागीदारी निभाकर आग बुझाने के आधुनिक तरीकों एवं प्राथमिक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।