पंचायत समिति के 21 वार्डों में कांग्रेस-भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

निसं
खेतड़ी (नवयत्न)। खेतड़ी पंचायत समिति चुनाव को लेकर कांग्रेस- भाजपा पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पंचायत समिति खेतड़ी के अंतर्गत आने वाले सभी 21 वार्डों के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। सूची में महिला और पुरुष प्रत्याशियों को शामिल किया गया है। पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के नाम घोषित होने के बाद अब संबंधित वार्डों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। पंचायत समिति चुनाव में प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में जुटेंगे।
कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची
कांग्रेस की ओर से वार्ड 1 से बलजीत सिंह, वार्ड 2 से कृष्ण सिंह, वार्ड 3 से संजय सिंह, वार्ड 4 से कपिल कुमार, वार्ड 5 से कुलदीप, वार्ड 6 से प्रताप सिंह तंवर, वार्ड 7 से भगवती देवी, वार्ड 8 से मुकेश कुमार, वार्ड 9 से रीता, वार्ड 10 से रूबी, वार्ड 11 से वर्षा डाडेया, वार्ड 12 से रोहिताश, वार्ड 13 से राजेंद्र यादव, वार्ड 14 से रिषिका शर्मा, वार्ड 15 से कमला, वार्ड 16 से संगीता कुमारी, वार्ड 17 से दूलीचंद, वार्ड 18 से माया, वार्ड 19 से सरोज, वार्ड 20 से विजेंद्र सिंह, वार्ड 21 से कौशल्या को टिकट दी गई है। कांग्रेस की ओर से 21 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद अब पंचायत समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रहेगी। आगामी चुनाव में विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
भाजपा की प्रत्याशियों की सूची
वार्ड नंबर 1 नरेश कुमार, वार्ड नंबर 2 राजेंद्र बजाड़, वार्ड नंबर 3 सुरेंद्र काजला, वार्ड नंबर 4 केदार खिंची, वार्ड नंबर 5 अशोक कुमार, वार्ड नंबर 6 सुनील कुमार, वार्ड नंबर 7 रोशनी देवी, वार्ड नंबर 8 दुर्गा प्रसाद सैनी, वार्ड नंबर 9 सुशीला देवी, वार्ड नंबर 10 कांता , वार्ड नंबर 11 पिंकी सिरोलिया, वार्ड नंबर 12 बसंती, वार्ड नंबर 13 लुणकरण, वार्ड नंबर 14 संजू , वार्ड नंबर 15 सांवली देवी, वार्ड 16 में सुमित्रा , वार्ड 17 में सांवताराम, वार्ड 18 में बीना कंवर, वार्ड 19 में कमला, वार्ड 20 में शिवकुमार, वार्ड 21 में मणी देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। जिसको लेकर सिंबल भी जमा करवा दिए गए हैं।

You might also like