गोशाला में प्रवासियों ने दिया आर्थिक सहयोग
निसं
बुगाला (नवयत्न)। पंडित गणेश नारायण सुरभि गोशाला में गोभक्तों ने आर्थिक सहयोग दिया हैं। गोशाला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह बुगालिया ने बताया कि अजमेर प्रवासी सेवानिवृत्त व्याख्याता सरदार सिंह बुगालिया ने अपने माता-पिता एवं पुत्र की स्मृति में 25 हजार रुपए की राशि भेंट की। वहीं जयपुर प्रवासी शेरसिंह सीआई के परिजनों, रमाकांत सरोलिया जयपुर,मुखराम एवं रामसिंह ओळख ने 11-11 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया है। गोशाला कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी दानदाताओं का आभार जताते हुए उनके परिवारों के सुख-समृद्धि की कामना की है।