कांग्रेस सह प्रभारी चिरंजीव राव का किया स्वागत

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी एवं रेवाड़ी के पूर्व विधायक चिरंजीव राव का शनिवार शाम को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चिरंजीव राव खेतड़ी में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान केसीसी के आजाद मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय के पास कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। शीशराम गुर्जर एवं इंटक यूथ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चिरंजीव राव तथा पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर चिरंजीव राव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं से ही बनती है और पार्टी की विचारधारा को गांव-ढाणी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता से निरंतर संवाद और जमीनी स्तर पर सक्रियता संगठन को और मजबूत बनाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष शकंतला यादव, धर्मवीर दुधवा, महेंद्र लताला, अजय चनेजा, हिमांशु सैनी, मोहित मेघवाल, सोनू, मयंक, प्रवीण, दीपक, अमन धायल, संजू चनेजा, सूरज चनेजा, सतपाल यादव, सौरभ नालपूर, हंशराज, गौतम सैनी, आशीष, देवेंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

You might also like