कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुतला फूंका, पुतले की फेरी निकाली और ‘राम नाम सत्य हैÓ के नारे लगाए

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। एसआईआर को लेकर दिल्ली में राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ कथित बदसलूकी के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झुंझुनूं और गिडानिया कि संयुक्त तत्वाधान में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के सामने एकत्र हुए और केंद्र सरकार व निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़Ó और ‘लोकतंत्र पर हमला बंद करोÓ के नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग से जवाब देने की मांग की। प्रदर्शन में नगर परिषद सभापति अब्दुल्ला अगवान, उपसभापति वीरेंद्र दारा, पार्षद उमर कुरैशी, मनफूल बिजारणियां, प्रदीप सैनी, अजमत अली, जुल्फिकार, तैयब अली, पूर्व उपसभापति राकेश झाझड़िया, फ्यूम कुरैशी, ओबीसी सेल जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सैनी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुतले की फेरी निकालकर लगाए नारे
कार्यकर्ताओं ने पुतले को बीच में रखकर उसकी फेरी निकाली। इस दौरान ‘राम नाम सत्य है… सत्य बोलो गत है, हरि कहो जी हरि कहोÓ के नारे लगाए गए। पुतले का दाह संस्कार करने के बाद कार्यकर्ताओं ने उस पर लाठियां भी मारीं।
सभापति बोले- लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय
नगर परिषद सभापति अब्दुल्ला अगवान ने कहा कि कांग्रेस के रााष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसद दिल्ली के जंतर-मंतर पर एसआईआर के मुद्दे को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसी के विरोध में कांग्रेस ने काला दिवस मनाया। झुंझुनूं में भी कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। अगवान ने कहा कि विपक्षी नेताओं के साथ इस तरह का व्यवहार संविधान और लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उठाती रहेगी।

You might also like