कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ज़िला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

झुंझुनू (दैनिक नवयत्न ) । केंद्र की बीजेपी सरकार ने जब से मनरेगा का मूल स्वरूप व नाम बदला है तब से पूरे देश भर में कांग्रेस केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत लगातार धरने प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा ज़िला मुख्यालय पर ज़िला कलेक्ट्रेट पर मण्डावा विधायक व ज़िलाध्यक्ष रीटा जी चौधरी के नेतृत्व में धरना आयोजित किया गया। रीटा जी चौधरी ने कहा कि मनरेगा योजना का मूल स्वरूप बदलकर काम के अधिकार को ख़त्म करना चाहती है। परंतु कांग्रेस पार्टी जनता के लिये संघर्षरत है। मनरेगा श्रमिकों के हितों के लिए कांग्रेस लगातार बीजेपी की इस साज़िश को नाकामयाब करने के लिए लगातार विरोध कर रही है। मनरेगा योजना में पहले केंद्र व राज्य का हिस्सा 90:10 होता था उसे कम करके 60:40 कर दिया है। राज्यों पर पहले से ही वित्तीय बोझ है ऐसे में मनरेगा का और अतिरिक्त वित्तीय भार थोंपा जा रहा है। साथ बीजेपी के लोग 125 दिन काम की गारण्टी की बात कहकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं क्योंकि आँकड़ों के अनुसार औसतन 55-60 दिन ही रोज़गार मिला है। साथ ही काम कहाँ किया जाना है इसका निर्णय केंद्र द्वारा किए जाने प्रावधान भी सही नहीं है क्योंकि केंद्र के लोगो को इस बात की व्यावहारिक जानकारी नहीं हो सकती कि अमुक पंचायत में काम करवाना चाहिए और जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं होगी या बीजेपी विरोधी सरकार होगी वहाँ काम ही नहीं कराये जायेंगे।महात्मा गांधीजी का नाम हटाकर गोडसे के अनुयायी बीजेपी के ये लोग गांधी जी को राष्ट्रीय चेतना से हटाने की नाकाम कोशिश कर रही है। मनरेगा को विफलता की स्मारक बताने वाले लोगों को आज इसे विज़न 2047 में शामिल करना पद रहा है जिससे ये बीजेपी के लोग इसका श्रेय ले सकें। ये चाहतें है कि हम मनरेगा श्रमिकों को कांग्रेस द्वारा लाए गए काम के अधिकार के क़ानून को ख़त्म कर देंगे लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी और सड़क से सदन तक मनरेगा को बचाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे।
जिला प्रवक्ता और ओबीसी कॉंग्रेस ज़िलाध्यक्ष सन्तोष सैनी ने बताया कि इस दौरान पीसीसी सदस्य सलीम सिगडी,
पीसीसी सदस्य पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा,पूर्व ज़िलाधयक्ष सज्जन मिश्रा, एससी प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ हरिसिंह साँखला,
एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष राहुल जाखड़,
शिक्षक प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष धर्मपाल खेदड़,एससी प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष अमर सिंह धीरज,विधि प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष एड नवीन सैनी,पंचायती राज संगठन प्रदेश सचिव राजकुमार राठी,सेवादल जिलाध्यक्ष हारून लालपुर,डीसीसी के निवर्तमान उपाध्यक्ष जगदीश पूनियां,महासचिव आकाश चौधरी,यूनुश गौरी,सचिव श्रीचंद झाझडिया,मनोहर बाकोलिया,प्रवक्ता शाहबाज़ फ़ारूक़ी,मंडावा चेयरमैन नरेश सोनी, बिसाऊ चेयरमैन मुश्ताक़,बिसाऊ वाईस चेयरमैन रामगोपाल सैनी,ज़िला परिषद सदस्य विनीता रणवाँ,महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मधु खन्ना,झुनझुनूँ ब्लॉक अध्यक्ष अज़मत अली,गिड़ानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर महला,मुकुँदगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश मेघवाल,मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष किरोड़ीमल पायल,अलसीसर ब्लॉक अध्यक्ष यज्ञपाल,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तैयब अली,मोहर सिंह सोलाना,बिसाउ नग़र कांग्रेस अध्यक्ष अयूब,मण्डल अध्यक्ष मुमताज़ अली,राकेश राहड़,शीशराम,अजयपाल,शंकर कपूरिया,जगदीश प्रसाद,कैप्टेन मोहनलाल,लक्ष्मण सैनी,विश्वंभर पुनिया,प्यारेलाल तेतरवाल,
शीशरामबुग़लिया,ख्यालीराम,परमेन्द्रजी,
सरपंच महावीर प्रसाद,अनिल कटेवा, एससी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रविदत्त गुरु,महासचिव रामस्वरूप आसलवासिया,सचिव कृष्ण चावला,सत्यनारायण सहित सैंकड़ों कांग्रेस जन इस दौरान मोजूद रहे।

You might also like