पेपर लीक मामले में विधायक श्रवण कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। नीट पेपर लीक मामले में मंगलवार को विधायक श्रवण कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एसडीएम के रीडर को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया। ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया की नीट की परीक्षा देश की महत्वपूर्ण परिक्षाओं में है। देश के लाखों युवा दिन-रात अध्ययन कर परीक्षा की तैयारी करते हैं पर बड़े दुर्भाग्य की बात है शिक्षा माफियाओं के चलते नीट जैसे पेपर भी लीक हो रहे हैं जिसके चलते युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेकर नीट परीक्षा को पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाया जाए व नीट पेपर लीक प्रकरण में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के लगातार बढ़ते दामों से आमजन पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव मानसिंह साहरण, एनएसयूआई प्रदेश सचिव यश डैला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास सिंह शेखावत, अंतर सिंह श्योराण, पूर्व सीएमएचओ डॉ.जीएल मौर्य, सांवरमल सैनी, विजय चंदेलिया, अयूब खान, उपाध्यक्ष मनोज गुरावा, महासचिव रफीक खान, पूर्व पार्षद संजय चौधरी, पूर्व पार्षद योगेश सोनी, रविदत्त गुरुजी, महेश गोदारा, एडवोकेट हवासिंह चौहान, एडवोकेट मदन सिंह राठौड़, संजय योगी, नवीन शर्मा, एडवोकेट राजेश योगी, सुनील गोरा, मोहित श्योराण, प्रयाग कुमार, दिनेश वर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।