पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड 35 में स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर गहलोत के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना की। इस अवसर पर शिव कुमार सैनी, मुकेश, विकास कुमार, भगवानदास, अशोक, बाबूलाल, मानाराम आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

You might also like