गौ सवंर्धन संस्थान अध्यक्ष प्रवीण स्वामी के जन्मोत्सव उपलक्ष्य में स्वामी समाज का अधिवेशन 

झुंझुनू (दैनिक नवयत्न ) । 2 फरवरी को चुना चौक राणी सती रोड़ गौ सवर्धन संस्थान कार्यालय में झुंझुनूं जिले का स्वामी समाज का अधिवेशन वैष्णव समाज से पूज्य श्री जगत गुरु रामानन्दाचार्य पद प्रतिष्ठित पश्चिम पीठ शेष मठ पीठाधीश्वर श्री वेदहि वलभ देवाचार्य जी महाराज जोधपुर, निम्बार्क रत्न पूज्य श्री मनोहर शरण दास जी पलसाना,महंत श्री चंद्रमा दास जी महाराज पुजारी हनुमान गढ़ी अयोध्या अध्यक्ष राम गुरुकुलम सीकर, श्री राम मूर्तिदास जी महाराज, महंत श्री माधवदास जी महाराज नृसिह पूरी के पावन सानिध्य में मनाया गया। वैष्णव समाज के दसवीं, बारहवीं के होनहार बच्चों एवं MBBS /IIT में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया इसी क्रम में सरकारी विभागों में चयनित समाज बंधुओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वैष्णव समाज के जगत गुरु श्री वेदहि वलभ देवाचार्य महाराज ने सनातन संस्कृति की रक्षा करने के लिए समाज को आवाहन किया।जिले में आयोजित इस अधिवेशन में चिड़ावा, सिंघाना, बगड़,नवलगढ़, मुकुंदगढ़, मंडावा के अलावा जिले से बाहर से भी अनेक समाज बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि SDM ज्योति बिश्नोई द्वारा समाज के युवाओं को गौ सवर्धन संस्थान की मुहिम एक युद्ध एक्सीडेंट के विरुद्ध थीम के तहत हेलमेट वितरित किए । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में झुंझुनूं रोडवेज बस डिपो के चीफ गिरिराज स्वामी,गौ संवर्धन संस्थान अध्यक्ष प्रवीण स्वामी, स्वामी समाज कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशुतोष स्वामी, संजय स्वामी, सुरेन्द्र स्वामी, हरीश स्वामी, कमल स्वामी, सुभाष स्वामी मनीष स्वामी, शैलेश स्वामी, दिलीप स्वामी, दीपक स्वामी मंडेला रोड,दिनेश स्वामी चिरंजी लाल स्वामी एडुका आशु स्वामी एडुका मनोज स्वामी एडुका मोहनलाल जी स्वामी जाखोद सुभेसिंह स्वामी धीगडिया, सज्जन स्वामी ओजटू, निरंजन स्वामी ओजटू, रविसुत स्वामी, कृष्ण स्वामी पिलानी, आत्माराम स्वामी, संदीप स्वामी, अनिल स्वामी, युवराज स्वामी, आनंद स्वामी, कुलदीप स्वामी आदि स्वामी बंधु उपस्थित रहे

You might also like