करो योग रहो निरोग प्राचीन विरासत से विकास की ओर बढ़ते कदम : बिहारी लाल

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । करो योग रहो निरोग प्राचीन विरासत से विकास की ओर बढ़ते कदम ये विचार सुजानगढ़ रोड स्थित चाचा नेहरू बाल उद्यान में चल रहे योग शिविर में पूर्व विधायक नोखा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बिहारी लाल बिश्नोई ने ये विचार व्यक्त किये। बिहारी लाल ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में स्वदेशी परंपरा एवं प्राचीन संस्कृति के माध्यम से विकास की ओर आयाम शुरू किये जा रहे हैं,जो एक ऐतिहासिक कदम है। नित्य प्रतिदिन प्रत्येक व्यक्ति को योग करने की अपील की। सामूहिक रूप से आयोजित किए जाने वाले 21 जून को पीएमश्री बाबा छोटूनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के कार्यक्रम में नोखा की आम जनता को उपस्थित होने का आह्वान किया। योग शिक्षक रमेश कुमार व्यास ने बताया कि इस पार्क में वर्ष पर्यंत योग शिविर चलता है ,वर्तमान में आयुष विभाग एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आयुर्वेद विभाग द्वारा जारी प्रोटोकॉल के पूर्वाभ्यास के 50 दिवसीय शिविर का आज 49 वा दिन है। शिविर आज योग प्राणायाम एवं प्रोटोकॉल की समस्त क्रियाए करते हुए पारंगता की ओर अग्रसर है। नोडल अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि रविवार को पीएमश्री बाबा छोटूनाथ स्कूल के परेड मैदान में प्रातः6:30 बजे से 8:00 बजे तक सामूहिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। पेंशनर्स समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकिशन सोनी ,पतंजलि योग समिति शाखा नोखा के चंपालाल एवं रणजीत गिरी ने शिविर की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। पतंजलि योग समिति के सुमन राठी, सरोज बजाज, रचना ,राधा राठी ,कोमल खत्री ,एवं मंजू बजाज ने योग दिवस के अवसर पर मुस्तेदी के साथ योग करवाने का संकल्प दोहराया। पूर्व विधायक बिहारीलाल में सभी योग साधकों के साथ रूबरू होकर योग एवं अभ्यास और चर्चा की।

You might also like