कोरोना को हराकर लौटने पर स्वागत
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)25 मई। शहर के एक युवक का कोरोना को हराकर वापस घर लौटने पर लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। स्थानीय सूर्य भगवान मंदिर के पास रहने वाले युवक को जब एम्बूलेंस लेकर घर के पास पहुंची, तो लोगों ने तालियां व थालियां बजाकर उसका स्वागत किया। साथ ही घर पहुंचने पर तिलकार्चन भी किया गया व आशीष बागड़ा, नरेन्द्र बागड़ा, पवन बागड़ा, धनराज माली, मीनू बागड़ा, भगवती आदि ने पुष्पवर्षा की।