थानाधिकारी राणा को कोरोना वारियर्स योद्धा सम्मान

राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)25 मई। कोरोना महामारी में अपने कर्तव्य एवं दायित्व को कुशलता से निभाने तथा कोविड-19 के पीडि़तों व जरूरतमंदों के लिए किए गए सहयोग व सेवा कार्य के लिए आदर्श एज्यूकेशन संस्थान सीकर, श्रीनारायण सेवा समिति राजस्थान व एबीएसएलएम मीडिया ग्रुप ने पुलिस थाना राजलदेसर में थानाधिकारी के पद पर कार्यरत्त सुरेन्द्र राणा को कोरोना वारियर्स योद्धा के रूप में सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया है।

गौरतलब है कि राणा ने लॉक डाउन के दौरान कस्बे के जरूरतमंद परिवारों को सहयोग मुहैया करवाने के लिए दानदाताओं को प्रेरित करने में अग्रणीय भूमिका निभाई है। साथ ही जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा प्राप्त गाइड लाइन की पालना करवाने में कोई कसर नहीं रहने दी।

You might also like