कोरोना फायटर्स को समर्पित किया रक्तदान शिविर
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन
झुंझुनूं,(जय जांगिड़)21 मई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गाँधी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) पर यूथ कांग्रेस झुंझुनूं के द्वारा कोरोना फाइटर्स को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के परिसर में सुबह 8:30 बजे भारत रत्न राजीव गाँधी की प्रतिमा पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिमला बेनीवाल, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंच के सदस्य मनोज मील, प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ छोटेलाल गुर्जर, डॉ राजकुमार डांगी, राजकीय बीडीके अस्पताल के पीएमओं डॉ शुभकरण कालेर एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधीन्द्र मूंड के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारम्भ किया गया।
रक्तदान करने के लिए 596 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया लेकिन कोरोना की वजह से राजस्थान सरकार के द्वारा जारी निर्देशों की पुरी पालना करते हुए रक्त संग्रहण टीम ने जांच के उपरान्त 169 कार्यकर्ताओं का खून ही लिया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधीन्द्र मूंड की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं भारत रत्न राजीव गाँधी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कोरोना फाइटर्स मेडिकल विभाग के प्रमुखों का किया अभिन्नदन
यूथ कांग्रेस झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष सुधीन्द्र मूंड के नेतृत्व में सुनील झाझड़िआ, राजीव गाँधी पंचायत राज संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल, सुशील मालसरिया, रणजीत चंदेलिया, अनूप पटेल, नवाज शरीफ, नरेन्द्र बराला, सुमित बेनीवाल, उत्तम चौधरी, योगेश मांजू ने मेडिकल विभाग के झुंझुनूं सीएमएचओं डॉ छोटेलाल गुर्जर, डिप्टी सीएमएचओं डॉ राजकुमार डांगी, राजकीय बीडीके अस्पताल के पीएमओं डॉ शुभकरण कालेर का शॉल एवं भारत रत्न राजीव गाँधी की प्रतिमा भेंट कर अभिनन्दन किया। कोरोना महामारी के चलते हुई विषम परिस्थितियों में चिकित्सा एवं पुलिस विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जीवन दाव पर लगाकर जनता को बचाने का साहसिक काम किया है उसके लिए युवाशक्ति आभार व्यक्त करने के साथ ही हमेशा सरकारी कर्मचारियों को कन्धे से कन्धा मिला कर साथ देने का विश्वास जताया।
न्याय पोस्टर का विमोचन
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधीन्द्र मूंड के नेतृत्व में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ भारत रत्न राजीव गाँधी के बलिदान दिवस पर देश के जरूरतमन्दों को न्याय दिलाना है और हमें देश बचाना है इस संकल्प को दर्शाने वाले न्याय पोस्टर का विमोचन अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं गुजरात प्रदेश के प्रभारी सीताराम लाम्बा ने किया। इस मौके पर लाम्बा ने युवाशक्ति का आह्वान किया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गाँधी के बलिदान दिवस पर युवा शक्ति ने संकल्प लिया है कि युवा कांग्रेस देगी 1 दिन का न्याय इसलिए 6 महीने का न्याय दे केंद्र सरकार। इस संकल्पित मांग के तहत हर एक जरूरतमन्द भारतीय को 72 हजार रुपये वार्षिक आर्थिक मदद देने एवं ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा योजना में दुगुनी राशि का आर्थिक सहयोग देने की मांग केन्द्र सरकार के सामने मजबूती से रखनी है।
इस अवसर पर सेवादल के सुभाष स्वामी, सुनील झाझड़िआ, सुरेन्द्र बेनीवाल, रणजीत चंदेलिया, नवाज शरीफ, अनूप पटेल, नरेन्द्र बराला, विकास खीचड़, कामरान खान, निकित गिल, सुरेश बुडानिया, अंकित फौगाट, धर्मपाल रावत, सुशील मालसरिया, कर्मयोगी, सुमित बेनीवाल, योगेश मांजू, उत्तम चौधरी, मुकेश रायला, बनवारी सैनी, विजय सीगड़ा, अमित पोसना, निर्मल मंडीवाल, विमलेश बोला, मनोज सैनी, नरेश बुडानिया, राजेश महला, सतीश सूंडा, रोनित मांजू, प्रदीप खीचड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साह से रक्तदान शिविर में भाग लिया।
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधीन्द्र मूंड ने बताया कि 22 मई को झुंझुनूं मुख्यालय पर जरूरतमन्द 51 परिवारों की सूची जिला प्रशासन द्वारा दी गई है उनके घर जाकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा राशन सामग्री के कि सौंपे जायेंगे।