कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
श्रीमाधोपुर,(महेन्द्र खडोलिया)15 मई। कस्बे की अली का बाबा दरगाह में कोरोना कर्मवीरों का सम्मान किया गया। जिसमें थाना अधिकारी, नगरपालिका अधिकारी व कर्मचारी, डॉक्टर, पत्रकार आदी शामिल हुए। उमरदीन कंपाउंडर, अय्यूब मनिहार, मौहम्मद आबिद शेख, वहीद तेली, इमामुद्दीन तेली, ईदू तेली, जुम्मा लीलगर, मकबूल लीलगर, आसिफ लीलगर आदि ने कोरोना योद्धाओं का साफा एवं माला पहनाकर तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी को पानी की बोतल का जार देकर सम्मान किया। वहीं स्थानिय निवासियों ने छतों से सभी योद्धाओं का फूल बरसाकर, ताली बजाकर अभिवादन किया। जिस पर अधिकारियों, डॉक्टरों व कर्मचारियों ने उनका अभिवादन किया व धन्यवाद दिया। मुस्लिम समाज की ओर से मौलाना अब्दुल गफूर, सिराजुद्दीन लोहार, शब्बीर लोहार, हारून लोहार, मैनुद्दीन लोहार, निजामुद्दीन मनिहार आदि मौजुद थे।