एडवोकेट सुनील मेघवाल को कर्मवीर कोरोना योद्धा सम्मान
चूरू,(पीयूष शर्मा)16 मई। निकटवर्ती गांव झारिया निवासी डा. अम्बेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुनील मेघवाल झारिया को ज्ञान ज्योति सेवा संस्थान, उदयपुर की ओर से कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजा गया है।
संस्था के अध्यक्ष राहुल मेघवाल ने बताया की एडवोकेट सुनील मेघवाल ने कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर हुए लॉक डाउन के दौरान आमजन के हित में कोरोना योद्धा के रूप में काम किया है। मानव सेवा करने पर सुनील को सम्मान से नवाजा गया है। एडवोकेट सुनील ने संस्थान की पहल को अनुकरणी बताते हुए कहा कि सम्मान करने से अन्य कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ेगा।