कोरोना को हराकर 21 दिन बाद घर लोटे तीन व्यक्तियों का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
बिसाऊ,(अशोक सोनी)1 जून । कोरोना को हराकर घर लोटने पर तीन व्यक्तियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कस्बे के वार्ड 1 व 23 के तीन जने जो सुरत से आये थे इनकी कोरोना जांच करवाने पर 12 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई इस पर चिकित्सा विभाग ने इन तीनो को झुंझुनूं में इलाज के लिये ले गये जहा पर इनका इलाज चला बाद में जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इनको 21 दिन बाद सोमवार को डिस्चार्ज करते हुए एंबूलेन्स से घर भेज दिया । कोरोना को हराकर घर लोटने पर इन तीनो का सामाजिक कार्यकर्ता सीराज खान, यूथ लीडर इस्माईल तंवर, सकील डायर, आसीफ मलिक, वसीम आदि युवाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। ज्ञात रहे इन तीनो के पाजिटिव आने पर कस्बे के इन वार्डो में चार दिन तक कर्फ्यु रहा।