जीवन ज्योति रक्षा समिति ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान

सूरजगढ़,(कृष्ण कुमार गांधी)22 मई। जीवन ज्योति रक्षा समिति द्वारा लॉक डाउन के दौरान जान की बाजी लगाकर प्रशासन का सहयोग करने वाले सफाई कर्मियों व दमकलकर्मियों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार सुबह तहसील कार्यालय में एसडीएम अभिलाषा चौधरी, तहसीलदार बंशीधर योगी, नायब तहसीलदार सतीश रॉव, नीरजा यादव की अध्यक्षता में समिति अध्यक्ष डॉ रवि शर्मा, उपाध्यक्ष संजय बिलोटिया के नेतृत्व में 70 सफाई कर्मचारियों व दमकलकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी को मास्क, दीवार घड़ी व मिठाई देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडीएम चौधरी ने जीवन ज्योति रक्षा समिति का आभार प्रकट किया। इस दौरान लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन किया गया।

You might also like