कोरोना वारियरस का सम्मान, पूर्व महापौर स्व भवानी शंकर शर्मा की पत्नी स्व सरला देवी को 11 पुण्यतिथि पर किया याद

बीकानेर, (देवेंद्र स्वामी)26 मई। आज पूर्व महापौर स्व भवानी शंकर शर्मा की धर्मपत्नी समाज सेविका स्व सरला देवी को उनके 11 वी पुण्यतिथि पर याद किया। उनकी पुण्यतिथि पर आज पी जोशी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं कोरोना वारियरस का सम्मान किया गया। संस्था अध्यक्ष तेजकरण हर्ष ने बताया कि आज संस्था में कोरोना जैसी महाआपदा में अपनी जान जोखिम में डालकर पर पिड़ा में जरुरत मंदो को भोजन पहुचांने में सहयोग करने वाली मात्र शक्ति का उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए सत्कार कर नमन किया गया। यह सम्मान प्रशिक्षु आर ए एस अधिकारी व नगर निगम में भोजन वितरण की नोडल अधिकारी अर्चना व्यास के हाथो से हुआ। व्यास ने रुपा देवी, रतन देवी , संतोष का रोटी बनाने में सहयोग करने के लिए वहीं समाज सेविका आशा स्वामी का जरुरत मंदो की सही पहचान कर उन्हें भोजन पैकेट व राशन सामग्री किट का वितरण करने के लिए सम्मान किया गया। वही नोडल अधिकारी अर्चना व्यास का इस विकट परिस्थितियों में निष्ठापूर्वक कार्य कर बीकानेर जैसे अनजान शहर में भी भोजन का सही तौर पर वितरण व्यवस्था को संभालने के लिए पुष्प वर्षा ,माल्यापर्ण, शाल व मोमेन्टो भेंट कर अभिनंदन किया गया।  नृशिग दास व्यास ने उनके कर्त्तव्य पर प्रकाश डाला। शोशल डिस्टैसिंग व सरकारी आदेशों का अनुसरण करते हुए यह आयोजन किया गया जिसके भींमसिह राजपुरोहित, योगेश पालीवाल शाक्षी बने। ज्ञात रहे कि पी जोशी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विगत 26 मार्च से भोजन वितरण का कार्य किया जा रहा है जिसमें लगभग 4000 पैकेट सुबह और 4000 पैकेट भोजन वितरित किया जा रहे है व साथ ही संस्था द्वारा अब तक 538 राशन किट का वितरण किया जा चुका है।

You might also like