कोरोना योद्धाओं का सम्मान
सेंटर प्रभारी व अधिशासी अधिकारी सम्मानित
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)16 मई। श्रीधर यूनिवर्सिटी परिसर में कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। क्वारेंटाइन सेंटर प्रभारी डॉ देवेंद्र चाहर व चिड़ावा एवं सूरजगढ़ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल चौधरी की अच्छी कार्यशैली, कुशल प्रबंधन, सजगता व समर्पित भावना को देखते हुए उनका सम्मान किया गया। सेंटर पर प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अमर सिंह पचार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजवीर सिंह डूडी व ब्लॉक सीएमएचओं डॉ संत कुमार ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया।