पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने जताया शोक
स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव कुल्हार को नमन
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)16 मई। देवरोड़ के पास पिलानी रोड स्थित चिड़ासन की ढाणी में स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव सिंह कुल्हार के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शोक प्रकट किया है। पूर्व सीएम राजे ने झुंझुनूं सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह शेखावत व अन्य भाजपा पदाधिकारियों के माध्यम से शोक पत्र भेजकर स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर श्रद्धांजलि दी एवं स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र विजय सिंह कुल्हार, वीरेंद्र कुल्हार व अशोक कुल्हार को ढांढस बंधाया।