चिकित्साकर्मी कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

चूरू,(पीयूष शर्मा)29 मई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ओर से शुक्रवार को चिकित्साकर्मी कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया।

जिला मुख्यालय स्थित राजकीय नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में कार्यरत चिकित्साकर्मियों को सीएमएचओं डा. भंवरलाल सर्वा ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। सीएमएचओं ने बताया कि चिकित्साकर्मियों ने मेहनत व सेवाभाव से क्वारेंटाइन सेंटर पर काम किया है। कोरोना की रोकथाम के लिए सभी एक योद्धा की भांति डटे रहे। अब तक क्वारेंटाइन सेंटर पर काम करने वाले चिकित्साकर्मियों का समय पूरा होने के कारण यहां नए चिकित्साकर्मियों को नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर नए आए चिकित्साकर्मियों का भी सम्मान किया गया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुनील जांदू ने कहा कि चिकित्सा सेवा से जुड़े हर कार्मिक के लिए यह नया अनुभव रहा है। इस तरह की महामारी में अपने काम के प्रति गंभीरता दिखाकर चिकित्साकर्मियों ने उदाहरण पेश किया है। बीसीएमओं डॉ अहसान गौरी व प्रभारी बजरंग हर्षवाल ने भी संबोधित किया।

डा. इमरान गौरी ने सीएमएचओं व डा. जांदू के मार्गदर्शन की सराहना की। इस मौके पर डीपीएम संग्राम सिंह, बीपीएम ओमप्रकाश, कपिल जांदू व शाहिद अली आदि मौजूद थे।

You might also like