गौभक्तों का सराहनीय सहयोग, गोशाला को दिए 1.51लाख रुपए
संजय सोनी
बुगाला (नवयत्न) । क्षेत्र में गोसेवा के प्रति आस्था का एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। महेश कुमार व दिनेश कुमार पुत्र शुभकरण सिंह बुगालिया ने गोसेवा की भावना से प्रेरित होकर पं गणेश नारायण नेत भोमिया सुरभि गोशाला में 1 लाख 51 हजार रुपए का सहयोग दिया है।इसके अलावा रिटायर्ड शिक्षक सत्यवीर सिंह बुगालिया ने 51 हजार,बृजलाल सांखनिया ने 11 हजार एक सौ रुपए, बिहारीलाल व सुरेंद्र बुगालिया,कस्तूरी देवी पत्नी मालाराम बुगालिया ने 11-11 हजार रुपए दिए हैं।इसके अलावा मंजू देवी केडिया,जीवणी देवी सैनी, शुभकरण सिंह दरोगा,भंवरसिंह भोमिया जी महाराज,प्रभुदयाल मीणा,नेमीचंद सिहाग आदि ने भी यथा सहयोग दिया है।लेखाधिकारी महेन्द्र सिंह बुगालिया व विजयपाल सिंह शेखावत ने बताया कि गौमाता की सेवा भारतीय संस्कृति की पहचान है और गोशालाओं के संचालन में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है। उनके इस सहयोग से गोशाला में गौवंश के चारे, पानी व उपचार की व्यवस्था में मदद मिलेगी।
गोशाला के पदाधिकारियों ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही गोशालाओं का संचालन सुचारु रूप से हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे दानवीर लोगों की वजह से ही बेसहारा गौवंश की सेवा संभव हो रही है। इस अवसर पर गोशाला के कार्यकर्ताओं व गौभक्तों ने भी दानदाताओं का सम्मान करते हुए उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।इस मौके पर अध्यक्ष हीरानन्द बुगालिया,कैप्टन महेश कुमार बुगालिया,मनोहर सिंह शेखावत, महावीर प्रसाद,महीपाल कुमावत, रामावतार स्वामी आदि मौजूद रहे।