क्रिकेट की वापसी, 6 जून को खेला जाएगा

ऑस्ट्रेलिया में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। लगभग तीन महीने के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर क्रिकेट की शुरुआत होगी। कोरोना वायरस की वजह से मार्च में ही दुनिया भर में क्रिकेट की सारे मैचों को स्थगित या रद कर दिया गया था, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट की शुरुआत होने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया में डारविन और जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत टी20 टूर्नामेंट 6 जून से शुरू होगा। क्रिकेट की शुरुआत होने से पहले यहां क्रिकेटरों को गेंद पर लार या पसीना लगाने से साफ मना कर दिया गया, क्योंकि इससे गेंद को चमकाया जाता है, लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए लार, थूक और पसीना के प्रयोग पर पाबंदी लगा दी गई है। डारविन क्रिकेट मैनेजमेंट DCM ग्रुप ने गेंद की चमक को बरकरार रखने के लिए वैक्स का प्रयोग करना फैसला किया है। वैक्स प्रोडक्ट अंपायर के पास होगा, जिससे गेंद की चमक बढ़ेगी।

You might also like