मेरी तुलना विराट से नहीं होनी चाहिए-बाबर आजम

लाहौर पाकिस्तान वनडे और टी20 टीम के कप्तान व बेहतरीन बल्लेबाज बाबर आजम ने कहा कि उनकी तुलना भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम दोनों अलग-अलग तरह के बल्लेबाज हैं। बाबर आजम को हाल ही में पाकिस्तान वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था और 50-50 ओवर के क्रिकेट में इस वक्त उनकी रैंकिंग तीसरी है जबकि विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर आजम दुनिया के पहले नंबर के बल्लेबाज हैं जबकि केएल राहुल दूसरे नंबर पर हैं और विराट कोहली 10वें स्थान पर हैं। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं जबकि बाबर आजम 5वें नंबर पर हैं। टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ मौजूद हैं। हालांकि विराट कोहली और बाबर आजम के बीच अक्सर ही तुलना की जाती है, लेकिन 25 साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि हम दोनों की तुलना करना सही नहीं है।बाबर ने कहा कि मेरी तुलना विराट से नहीं होनी चाहिए। वो अलग प्रकृति के बल्लेबाज हैं और मैं दूसरे तरीके से खेलता हूं। मेरा काम अपनी टीम के लिए मैच जीतना है और मैं सिर्फ इस पर ही ध्यान देता हूं ना कि तुलना पर। उन्होंने ये बातें लोकल मीडिया से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कही, जिसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा शेयर की गई।

You might also like