बगड़ में हर दिन रुद्राभिषेक कर पूजा अर्चना
निसं
बगड़ (नवयत्न)। श्रावण के महीने में कस्बे के निमड़ी स्टेण्ड के पास स्थित मुरलेश्वर महादेव शिव मंदिर में सुबह तडक़े से ही शिवभक्तो का ताँता लगा रहा। पुजारी कपिल व्यास ने बताया कि श्रावन मास में प्रतिदिन रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है । रुद्राभिषेक में आचार्य पंडित संजय महर्षि के आचार्यत्व में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने पूजा अर्चना की। मंदिर में महाकालेश्वर महादेव के दरबार की सजीव झांकी का श्रृंगार किया गया। इससे पहले शिव विवाह की कथा का आयोजन भी हो चुका है। मंदिर परिसर में नित्य भजनों का आयोजन होता है। दाधीच ने मंदिर के जीर्णोद्धार का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री नरेश शर्मा, पंडित मनोज शर्मा, चंद्रशेखर खंडेलवाल, निर्णय शर्मा, मनोज व्यास, प्रवीण व्यास सहित श्रद्धालु मौजूद थे।