कसेरा ट्रस्ट की ओर से इम्युनिटी बुस्टर हौम्योपेथिक दवा का निशुल्क वितरण शुरू
बिसाऊ,(अशोक सोनी)22 मई। मुंबई के स्व भगवान देवी केशर देव कसेरा ट्रस्ट द्वारा संचालित हौम्योपेथिक चिकित्सालय में इम्युनिटी बुस्टर हौम्योपेथिक दवा का निशुल्क वितरण शुरू किया है। त्रिलोकचंद शर्मा के अनुसार कारोना वायरस के बचाव हेतू शुक्रवार शाम पांच बजे सोती भवन में गोगामेड़ी मंहत रविनाथ के द्वारा इम्युनिटी बुस्टर होमयोपेथिक दवा का निशुल्क वितरण शुरू किया है। इस दवा का प्रतिदिन सांय 4 से 6 बजे तक नि:शुल्क वितरण जारी रहेगा। इस मौके पर सांवरमल इंदौरिया के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। उधर जय श्री कृष्णा हौम्योपेथिक क्लिनिक की ओर से डॉ सुनीता धायल ने नगरपालिका के 70 कर्मचारीयों के लिये चेयरमैन मुश्ताक खान को तथा बिजली विभाग के 45 कर्मचारीयों के लिए एईएन योगेश मितल को इम्युनिटी बुस्टर हौम्योपेथिक दवा का निशुल्क वितरण किया।