समर्पण दिवस समागम आज

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । केसीसी के सुभाष मार्केट स्थित जैन मंदिर में बुधवार को संत निरंकारी मंडल शाखा कॉपर के सौजन्य से निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की पुण्य स्मृति में समर्पण दिवस समागम मनाया जाएंगे। कार्यक्रम आयोजक घनश्याम दास ने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे से एक बजे तक जैन मंदिर में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की पुण्य स्मृति में समर्पण दिवस समागम मनाया जाएंगे, जिसमें दांता के महात्मा भँवर लाल जी के प्रवचन देंगे। समागम में बुहाना, खेतड़ी व कॉपर ब्रांच के संत जन भाग लेंगे। सत्संग के पश्चात प्रसाद वितरण किया जायेगा।

You might also like