कामगार समाज का ऐतिहासिक सामाजिक चिंतन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । माली-सैनी समाज भवन में हम कामगार समाज शाखा राजलदेसर के तत्वावधान में रविवार को तहसील स्तरीय सामाजिक चिंतन शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में 268 से अधिक प्रतिभाओं के साथ 60 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों ने मां सरस्वती, भगवान विश्वकर्मा , डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर किया। समारोह में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि, हम कामगार समाज रतनगढ़ अध्यक्ष हरिप्रसाद हर्षवाल, राजलदेसर अध्यक्ष जयचंद महावर, दौलतराम पेशिया, ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष श्रवण तंवर, रामचंद्र प्रजापत, चंद्रमोहन सैनी, ओमप्रकाश सीमार, सोहनलाल खांटीवाला, रामरख मेघवाल, मोहनलाल स्वामी, राजकुमार प्रजापत, महेश सीमार, भजनलाल मीणा, गिरधारी तंवर, जानकीदास स्वामी, बीकानेर से मिलन गहलोत, बनवारी जांगिड़ , देवीलाल जेगनिया, श्यामसुंदर सोनी, लालाराम कुचेरिया, मोरदास नौरंगा राम, सांवरमल सुथार सहित अनेक अतिथि मंचस्थ रहे। सामाजिक चिंतन में प्रबुद्ध वक्ताओं ने मूल ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्ग के सामाजिक उत्थान, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता और युवाओं की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर गहन मंथन किया। वक्ताओं ने कहा कि कामगार समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार शिक्षा है। समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, आपसी भाईचारा मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज आने वाली पीढ़ियों को बेहतर दिशा और मजबूत भविष्य दे सकता है। समारोह में शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 10वीं के 84, कक्षा 12वीं के 107, स्नातक के 13, आईटीआई के 7, पीएचडी के 7, स्नातकोत्तर के 7, राजकीय सेवा में चयनित 25 तथा कंप्यूटर डिप्लोमा प्राप्त 6 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 50 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. बृजदीपक एवं कृपाशंकर स्वामी ने किया। इस अवसर पर सचिव लालचंद प्रजापत मास्टर, शंकरलाल खड़ोलिया, कोषाध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत, श्रवण सैनी, संतोष सुथार, पवन तंवर, रतनलाल बारूपाल, गणेश रेवाड़िया ,लालदास स्वामी , पन्नालाल प्रजापति, जगदीश माणधणिया, कुंभदास स्वामी , पूर्णाराम सांगवाल , कुंदन माली , भंवरलाल प्रजापति , गोविंदराम प्रजापत सहित बड़ी संख्या में हम कामगार समाज के सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

You might also like