दीपिका पादुकोण ने इरफान खान के लिए लिखा प्लीज वापस आजाओ
नई दिल्ली 9 मई । बॉलीवुड एक्टर इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन वो यादों में हमेशा जीवित रहेंगे। इरफान के निधन के बाद उनके साथी फैंस उनकी यादें शेयर करते रहते हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इरफान खान के साथ एक वीडियो शेयर किया है और उसका काफी इमोशनल कैप्शन दिया है। दीपिका ने जो वीडियो शेयर किया है, उसके इरफान और दीपिका लॉन टेनिस खेल रहे हैं। माना जा रहा है कि यह वीडियो फिल्म की शूटिंग के दौरान निकाले गए आराम के कुछ वक्त का है, जब दीपिका और इरफान टेनिस खेल रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा है- ‘वापस आ जाओ इरफान खान।’ दीपिका के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और वीडियो शेयर होने के दो घंटे में ही 21 लाख से ज्यादा व्यूज हो गए थे।