एनआई एक्ट न्यायालय खोलने की मांग
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । प्रदेश के कानून मंत्री जोगाराम पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को भाजपा नेता जयश्री दाधीच के नेतृत्व में अभिभाषक संघ की ओर से ज्ञापन सौंपे गए हैं। बार अध्यक्ष सुरजमल यादव, उपाध्यक्ष प्रदीप कठातला, सचिव एडवोकेट बनवारीलाल बिजारणिया, एडवोकेट विमल गोदारा, दशरथसिंह, महावीर सिद्ध, भाजपा नेता कमल दाधीच की मौजूदगी में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि सुजानगढ़ में जनहितो के मध्यनजर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट (एनआई) एक्ट के मामलों की सुनवाई के लिए एन आई एक्ट न्यायालय खोला जावे तथा सब जेल की स्थापना करने की स्वीकृति प्रदान की जावे।