जिला कलक्टर से की भ्रष्टाचार की जांच करवाने की मांग

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । निवर्तनमान पार्षद ईकबाल खान कायमखानी, जावेद खिची ने चूरू जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर सुजानगढ़ नगरपरिषद में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में बताया गया है कि नगरपरिषद के सफाई व घर-घर कचरा संग्रहण के कार्यों के टेंडर का नियम विरूद्ध टाईम बढ़ाकर फर्म विशेष को फायदा पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, जिसकी जांच होनी अति आवश्यक है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुछ ठेकेदारों द्वारा अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव बनाकर टेंडर रूकवाये जाते हैं और कभी मनचाही फर्म को टेंडर दिलवाये जाते हैं, ऐसे ठेकेदारों की जांच की जानी आवश्यक है। इसी प्रकार दुलिया तलाई में लगने वाली मोटर के टेंडर को राजनीतिक दबाव के चलते रोके जाने के आरोप लगाए गए हैं। जिसके चलते करीब 15 वार्डो का पानी सड़क पर आने का अंदेशा है। जबकि यहां पर 40 लाख की पाईप लाईन बिना मोटर के बेकार है। अतः मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है।

You might also like