समय पर कार्य आदेश जारी करने की मांग

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा को अजय ढ़ेनवाल ने एक ज्ञापन सौंपकर निविदाओं को समय पर खोले जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि नगरपरिषद की सफाई शाखा में विभिन्न कार्यो हेतु ई निविदा जारी की गई थी। वितीय वर्ष के मुताबिक कार्य आदेश 1 अप्रेल से पहले ही जारी हो जाना चाहिए था, लेकिन कुछ कार्यों की तकनीकी बीड खोले जाने के बाद भी आज तक वितीय बिड नहीं खोली गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि यदि निविदा यदि खोलनी ही नहीं है, तो निविदा जारी क्यों की जाती है। ऐसे में राज्य सरकार को राजस्व की हानि भी हो रही है। अतः ई निविदा को अविलम्ब खुलवाया जावे।

You might also like