भागवत कथा में पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी

डी के सैनी
जयपुर (नवयत्न ) । उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी गुरुवार को विद्याधर नगर क्षेत्र के दादी का फाटक इलाके में जन समस्या निवारण मंच की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कथावाचक आचार्य आकाश गौतम के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं,बल्कि समाज में धर्म, संस्कृति और सदाचार के मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम है। ऐसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं और समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं।
उन्होंने आयोजन से जुड़े श्रद्धालुओं और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

You might also like