सत्यनारायण देवड़ा किसान महापंचायत के संभाग संयोजक मनोनीत

बीकानेर,(देवेन्द्र स्वामी)30 मई। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने किसान महापंचायत बीकानेर सम्भाग का सत्यनारायण देवड़ा को संयोजक मनोनीत किया है।

देवड़ा द्बारा पश्चिम राजस्थान के सीमांत सम्भाग के जिले बीकानेर, गंगानगर एंव हनुमानगढ़, चुरू में गांव, ढाणी, ब्लॉक, तहसील एंव जिले स्तर पर मजबूत संगठन का निर्माण कर, किसानों की समस्या निवारण, हितों की रक्षार्थ, जागृति तथा अधिकारों के लिए संघर्ष का नेतृत्व करेगें।

You might also like